4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जान्हवी कपूर ने कल यानी 6 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। जान्हवी हर साल जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने जाती हैं। इस बार भी वो अपने जन्मदिन पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। जान्हवी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी तिरुमाला गए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जान्हवी के बेस्टफ्रेंड ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी उनके साथ दर्शन करने गए थे।
शिखर पहाड़िया और ओरी के साथ जान्हवी कपूर।
जान्हवी साउथ इंडियन लुक में मंदिर के बाहर नजर आईं। उन्होंने लाल साड़ी पहनी थी। इस साड़ी लुक को जान्हवी ने गोल्डन झुमकी और नेकपीस से कंप्लीट किया था।
मां श्रीदेवी की याद में तिरुमाला जाती हैं जान्हवी
अपने बर्थडे पर लगभग हर बार ही जान्हवी कपूर तिरुमाला तिरुपति दर्शन करने पहुंचती हैं। जान्हवी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि वो वहां क्यों जाया करती हैं। जान्हवी के लिए ये मंदिर बहुत खास है।
जान्हवी, शिखर और ओरी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
दरअसल, श्रीदेवी भी अक्सर इस मंदिर में दर्शन के लिए जाती थीं और बताया जाता है कि जान्हवी भी अपनी मां के इस ट्रेडिशन को बनाए रखना चाहती हैं। भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक ये मंदिर सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले धर्मस्थलों में से एक माना जाता है।
प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंची थीं जामनगर
जान्हवी कपूर बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के अलावा रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंची थीं। वहीं कल एक बार फिर उन्हें जामनगर के लिए इनवाइट किया गया। दरअसल, मुकेश अंबानी ने एक खास इवेंट उन वर्कर्स के लिए रखा था जिन्होंने प्री-वेडिंग इवेंट को ऑर्गनाइज किया था। उस टीम के मेंबर्स और उनके फैमिली मेंबर्स को पार्टी दी थी। इसी के चलते जान्हवी कपूर समेत कई सेलेब्स दोबारा जामनगर पहुंचे थे।
जान्हवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो IFS ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी दिखेंगी।
#Janhvi #Kapoor #reached #Tirumala #rumored #boyfriend #Shikhar #Pahadia #रमरड #बयफरड #शखर #पहडय #क #सथ #तरमल #पहच #जनहव #कपर #बरथड #पर #कए #तरपत #क #दरशन #बसटफरड #ओर #भ #सथ #नजर #आए