Welcome party of popular singer ED Shirin | पॉपुलर सिंगर ED शिरीन की वेलकम पार्टी: ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ नजर आए, गौरी खान के रेस्टोरेंट में बी-टाउन सेलेब्स दिखे

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर सिंगर ED शिरीन आज मुंबई में परफॉर्म करेंगे। बीती रात सिंगर के लिए गौरी खान के रेस्टोरेंट ‘टोरी’ में एक वेलकम पार्टी रखी गई। इस पार्टी की होस्ट फराह खान थी। पार्टी के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट किया गया। बता दें, गौरी खान ने इसी साल ये रेस्टोरेंट खोला है, जो कि बांद्रा के पाली हिल में लोकेटेड है।

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड संग दिखे
ऋतिक रोशन कैजुअल लुक में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रेस्टोरेंट जाते दिखे। गाड़ी में ऋतिक के बेटे ऋहान को भी देखा गया। इस कपल का वेलकम फराह खान ने किया। दोनों से गले मिलकर, फराह ने पैपराजी को भी पोज दिया। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लेदर जैकेट पहने स्पॉट किए गए। अरशद वारसी वाइफ मारिया के साथ रेस्टोरेंट के अंदर जाते दिखे। हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं। मलाइका अरोड़ा क्रीम गाउन में ग्लैमरस नजर आईं। इन स्टार्स के अलावा यहां राजकुमार राव, पत्रलेखा, माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी को भी स्पॉट किया गया।
फोटोज देखें..

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ दिखे।

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ दिखे।

फरहान अख्तर भी वाइफ के साथ स्पॉट हुए।

फरहान अख्तर भी वाइफ के साथ स्पॉट हुए।

अरशद वारसी वाइफ के साथ पोज देते हुए।

अरशद वारसी वाइफ के साथ पोज देते हुए।

माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ।

माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ।

हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं।

हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं।

मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस लुक में दिखीं।

मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस लुक में दिखीं।

ED शिरीन की पार्टी में आए हुए सेलेब्स।

ED शिरीन की पार्टी में आए हुए सेलेब्स।

फराह खान अपने तीनों बच्चों के साथ दिखीं।

फराह खान अपने तीनों बच्चों के साथ दिखीं।

फराह खान इस पार्टी की होस्ट थीं।

फराह खान इस पार्टी की होस्ट थीं।

डायना पेंटी और अदिति राव हैदरी भी साथ स्पॉट किए गए।

डायना पेंटी और अदिति राव हैदरी भी साथ स्पॉट किए गए।

राजकुमार राव वाइफ पत्रलेखा के साथ नजर आए।

राजकुमार राव वाइफ पत्रलेखा के साथ नजर आए।

शाहरुख खान के साथ मस्ती करते दिखे शिरीन
इंटरनेशनल सिंगर ED शिरीन इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई आने के बाद ED शिरीन को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शिरीन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख शिरीन को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

16 मार्च को मुंबई में परफॉर्म करेंगे एड शिरीन
ED शिरीन अपने एशिया और यूरोप टूर के दौरान भारत में भी परफॉर्म करने वाले हैं। ED शिरीन का शो 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा। ED शिरीन का भारत में दूसरा दौरा है। वह 2017 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया था।

गौरी खान का पहला रेस्टोरेंट है ‘टोरी’
गौरी खान एक फिल्म प्रोड्यूसर और शानदार इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने साल 2002 में पति शाहरुख खान के साथ मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इसके अलावा गौरी कई सेलिब्रिटीज के घर को भी डिजाइन कर चुकी हैं। इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर गौरी खान ने मुकेश अंबानी, करण जौहर, आलिया भट्ट ​​और राल्फ लॉरेन जैसी हस्तियों के घर को डिजाइन किया है। फरवरी में गौरी ने अपना पहला रेस्टोरेंट ‘टोरी’ भी खोला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘टोरी’ की झलक दिखाई थी, जहां गौरी ने कैप्शन लिखा था – मेरा पहला रेस्टोरेंट ‘टोरी’ मुंबई में आप लोगों के लिए खुल चुका है।

#party #popular #singer #Shirin #पपलर #सगर #शरन #क #वलकम #परट #ऋतक #रशन #गरलफरड #सब #क #सथ #नजर #आए #गर #खन #क #रसटरट #म #बटउन #सलबस #दख