The king drinks water from a golden vessel | राजा सोने के बर्तन में पानी पीते: स्वर्ण सिद्ध जल खून साफ करे,याददाश्त मजबूत बनाए, प्रेग्नेंसी में फायदेमंद; जानें कैसे करें तैयार

नई दिल्ली6 घंटे पहलेलेखक: मरजिया जाफर

  • कॉपी लिंक

सोना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिंदगी से सबसे ज्यादा जरूरी हमारी सेहत है जो जीवन की वास्तविक समृद्धि है। पानी की फितरत में घुलना लिखा है यानी अगर पानी किसी भी धातु के संपर्क में आता है उसके गुणों को अपने में समाहित कर लेता है। इसकी इसी फितरत को आयुर्वेद में संस्कार कहते हैं।

पानी उन तत्वों में से एक है जिससे भगवान ने शरीर की रचना की है। पानी शरीर के लिए इतना जरूरी है कि शरीर का लगभग 60 फीसदी हिस्सा पानी से ही भरा हुआ है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर के सभी अपशिष्ट और जहरीले तत्वों को आसानी से बाहर निकलता है।

शरीर के सभी अंगों को सही तरीके से काम करने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि पानी शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। आज ‘जान-जहान’ में आयुर्वेदाचार्य डॉ. आर. अचल से जानते हैं सोने का पानी यानी स्वर्ण सिद्ध जल पीने से शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

पानी के गुणों को बढ़ाने के लिए धातु अहम

पानी के गुणों को बढ़ाने और पानी को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन बहुत अहम होता है। आज कल तो प्लाटिक की बोतलों में पानी मिलता है। प्लास्टिक डेड होती है और पानी जिंदा होता है। जाहिर है प्लास्टिक पानी के गुणों को प्रभावित करेगा। इसलिए नेचुरल तरीके से पानी पीने को कोशिश करें।

राजा महाराजा सोने के बर्तन में पानी पीते थे

पानी अपने आसपास की ऊर्जा को अवशोषित करता है। यही वजह है कि ज्यादातर भारतीय घरों में पानी को स्टोर करने के लिए अलग से जगह होती थी जिसे ‘परिंडा’ या ‘पनियार’ कहा जाता था। इसे बहुत ही शुद्ध और आध्यात्मिक माना जाता था। अलग-अलग धातु अलग अलग तरह से इसमें रखे पानी पर प्रभाव डालती है। पानी संग्रहित करने के लिए सोना सबसे उत्तम धातु माना जाता है। प्राचीन समय में राजा भी सोने के बर्तन में रखा पानी पीते थे। आज के समय में सोने के बर्तन में रखे पानी पी सकते हैं।

गोल्ड कल्चर्ड वॉटर सभी लोग पी सकते हैं

सोने का स्वाद मीठा होता है, जो दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। सोना शरीर में सभी सात धातुओं का पोषण करता है। यह दोषों को बैलेंस भी करता है, आंखों को पोषण देता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

आयुर्वेद कहता है कि सुवर्णा जल याददाश्त को बढ़ाता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने से बढ़ती उम्र थम सकती है। बीमारी से दूर रहती है।

सोना एक व्यक्ति को स्वस्थ और लंबा जीवन देने में मदद करता है। गोल्ड कल्चर्ड वॉटर हर कोई पी सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद महिला को इस पानी को जरूर पीना चाहिए।

स्वर्ण सिद्ध जल बनाने का तरीका

स्वर्ण सिद्ध जल यानी सोने का पानी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी को उबालने के लिए गैस पर रखे दें। इस उबलते पानी में एक शुद्ध सोने का सिक्का, गोल्ड बिस्किट, सोने का तार या कोई भी छोटा सा आभूषण जैसे अंगूठी, लॉकेट बर्तन में डाल दें।

ध्यान रहे शुद्ध 24 कैरेट का सोना होना चाहिए। अगर पानी बनाने के लिए किसी आभूषण का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह सादा होना चाहिए। जैसे अगर अंगूठी का इस्तेमाल कर रहे है तो यह सिर्फ सोने की बनी होनी चाहिए। इसमें डायमंड या कोई दूसरा पत्थर नहीं लगा होना चाहिए।

ये भी ख्याल रखें कि हर दिन ताजा पानी ही बनाकर पिएं। एक दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी लें। चार लोगों के परिवार के लिए एक बर्तन में 10 लीटर पानी लें और उसमें सोने का सिक्का डालकर 10-15 मिनट तक उबालें और इसे ठंडा होने पर इसे पीने के लिए इस्तेमाल करें। हर दिन फ्रेश पानी ही तैयार करके इस्तेमाल करना चाहिए।

#king #drinks #water #golden #vessel #रज #सन #क #बरतन #म #पन #पत #सवरण #सदध #जल #खन #सफ #करयददशत #मजबत #बनए #परगनस #म #फयदमद #जन #कस #कर #तयर