Shikhar Pahadia seen with Boney Kapoor at the airport | बोनी कपूर ने पैपराजी से कहा- फोटो मत डालना: जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तस्वीर खिंचाने से मना किया

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर बोनी कपूर आज यानी 11 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिया। वहीं जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पीछे से आते दिखे। पैपराजी बोनी कपूर को शिखर के साथ पोज देने के लिए कहते हैं। बोनी पैप्स को शिखर के साथ फोटो खींचने के लिए मना कर देते हैं। बोनी ने कहा- साथ में नहीं खींचना, तुम उसका डालना ही मत।

बोनी कपूर के साथ शिखर पहाड़िया।

बोनी कपूर के साथ शिखर पहाड़िया।

बोनी की ये बात सुनकर शिखर स्माइल करने लगते हैं। इसके बाद शिखर बिना रुके आगे निकल जाते हैं। वहीं बोनी लगातार पैप्स को पोज देते रहते हैं। शिखर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अक्षय कुमार के साथ वो फिल्म स्काई फोर्स में नजर आएंगे।

फिल्म स्काई फोर्स 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। वहीं जान्हवी कपूर इन दिनों बड़े मियां छोटे मियां फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वे देवरा पार्ट 1 को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि इस फिल्म में वे जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी।

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि शिखर और जान्हवीदोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने दसवीं तक साथ में पढ़ाई की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की डेटिंग की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती है।

जान्हवी कपूर के बर्थडे पर दोनों साथ में मंदिर दर्शन करने गए थे। फंक्शन पार्टी और वेकेशन में भी दोनों को साथ में देखा जाता है। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और देश के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं।

#Shikhar #Pahadia #Boney #Kapoor #airport #बन #कपर #न #पपरज #स #कह #फट #मत #डलन #जनहव #क #रमरड #बयफरड #शखर #पहडय #क #सथ #तसवर #खचन #स #मन #कय