Shahrukh-Salman are the last superstars of the industry for Nikitin Dheer | निकितिन धीर के लिए इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार हैं शाहरुख-सलमान: बोले- जोधा अकबर का एक्सपीरियंस सबसे खराब था, रोहित शेट्टी के बिना अधूरा है करियर

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द इंडियन पुलिस फोर्स’ हाल ही में रिलीज हुई है। एक्टर निकितिन धीर ने फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। दैनिक भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में निकितिन ने अपने फिल्मी करियर और एक्सपीरियंस पर बात की है।

निकितिन ने बताया कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ उनके करियर की सबसे खास फिल्म है। इसमें काम करने के बाद ही उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। फिल्म में उन्होंने थंगबली का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा- ये फिल्म मेरे लिए सपना सच होने जैसा था। इस फिल्म की वजह से मुझे आज भी लोगों का प्यार मिलता है। ये हमेशा मेरे लिए सबसे खास रहेगी।

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में निकितिन धीर शाहरुख खान के साथ नजर आए थे।

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में निकितिन धीर शाहरुख खान के साथ नजर आए थे।

फिल्म जोधा अकबर में काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

इस सवाल के जवाब में निकितिन ने बताया कि ये रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म थी। ‘जोधा अकबर’ 2008 में रिलीज हुई थी। दरअसल, शुरुआत में उनकी कुछ फिल्में बनने के बाद रिलीज नहीं हो पाई थीं। उन दिनों ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की धूम-3 रिलीज हुई थी, तो ऐश्वर्या और ऋतिक का काफी क्रेज था। निकितिन ने कहा- इस फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस कुछ खास अच्छा नहीं था। उनके मुताबिक ये उनके करियर का सबसे खराब एक्सपीरियंस था।

एक्टर ने कहा- ‘जोधा अकबर’ ने मुझे काफी कुछ सिखाया, लेकिन अनुभव की बात करें, तो वो अच्छा नहीं था। इस फिल्म ने मुझे बहुत स्ट्रॉन्ग बनाया। इसमें काम करने के बाद मैंने अपने करियर को लेकर कुछ कड़े फैसले भी लिए। मैंने ये तय किया कि मुझे किस तरह के लोगों के साथ आगे काम करना है। खराब अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- इसका कारण कोई एक पर्टिकुलर इंसान नहीं है। मेरे लिए इस फिल्म का ओवरऑल एक्सपीरियंस अच्छा नहीं था।

शाहरुख खान-सलमान खान में से किसके साथ काम करके ज्यादा अच्छा लगा?

निकितिन ने कहा- आप बहुत किस्मत वाले होंगे, अगर आपको सलमान और शाहरुख जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिले। मुझे लगता है कि ये दोनों बॉलीवुड के आखिरी सुपरस्टार (लास्ट ऑफ द सुपरस्टार) हैं।

एक्टर ने कहा कि जिस तरह का उनका स्टारडम है, वो दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। उनके साथ फिल्में करने के दौरान मैंने देखा कि किस तरह लोग उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान रहते थे। उन्होंने कहा कि सक्सेस मिलना अलग बात है, लेकिन इतने सालों तक उसे बरकरार रखने के लिए अलग लेवल की मेहनत करनी पड़ती है।

निकितिन ने बताया कि वैसे तो मैंने उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखा है। लेकिन मैंने सलमान खान से एक खास बात सीखी है। जब आपका समय बुरा होता है, तो पूरी दुनिया आपके खिलाफ होती है। जब समय अच्छा होता है, तो हर इंसान ये दिखाने लगता है कि आपसे सबसे ज्यादा कौन प्यार करता है। ये दोनों बातें सच नहीं है, इसलिए आपको अपना सच खुद पता होना चाहिए, कि कौन आपके साथ है।

शाहरुख के बारे में उन्होंने कहा कि वो बहुत ज्यादा मेहनती हैं। उनके साथ काम करके मैंने सीखा कि मेहनत करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आप जिस जगह पर हैं, वहां बने रहने के लिए आपको लाइफ टाइम मेहनत करनी होगी।

इस तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के पीछे निकितिन धीर नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सीरीज 'द इंडियन पुलिस फोर्स' में निकितिन बतौर पुलिस ऑफिसर नजर आए हैं।

इस तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के पीछे निकितिन धीर नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सीरीज ‘द इंडियन पुलिस फोर्स’ में निकितिन बतौर पुलिस ऑफिसर नजर आए हैं।

रोहित शेट्टी का आपके करियर में क्या रोल रहा है?

निकितिन धीर बताते हैं कि रोहित शेट्टी उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं, और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा- रोहित शेट्टी के बिना मेरा करियर अधूरा है। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ हो या फिर ‘द इंडियन पुलिस फोर्स’ उनका हाथ हमेशा मेरे करियर में इंपॉर्टेंट रहा है।

एक्टर के मुताबिक, इन फिल्मों के बाद अगर उन्हें कोई अच्छा रोल मिला है, तो वो रावण का रोल है। दरअसल, इन दिनों निकितिन धीर सोनी चैनल पर टेलीकास्ट हो रहे शो ‘श्रीमद रामायण’ में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। रावण का किरदार निभाना निकितिन की विश लिस्ट में से एक है। उन्हें ये रोल प्ले करने में बहुत खुशी हो रही है।

आपको बता दें , निकितिन वेटरन एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर टीवी एक्ट्रेस हैं। कपल ने 3 सितंबर 2014 में शादी की थी। हाल ही में निकितिन पिता बने हैं।

#ShahrukhSalman #superstars #industry #Nikitin #Dheer #नकतन #धर #क #लए #इडसटर #क #आखर #सपरसटर #ह #शहरखसलमन #बल #जध #अकबर #क #एकसपरयस #सबस #खरब #थ #रहत #शटट #क #बन #अधर #ह #करयर