Neha Dhupia threw a house party, kartik aryan, karan johar, ananya pandey, vidya balan seen | नेहा धूपिया ने रखी हाउस पार्टी: कार्तिक आर्यन, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे समेत अन्य सेलेब्स नजर आए, इनसाइड फोटोज हुईं आउट

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में नेहा धूपिया ने अपने घर पर एक हाउस पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। मलाइका अरोड़ा व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट पहने दिखीं। रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, सनी कौशल, करण जौहर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे भी नजर आए।

संजय कपूर वाइफ के साथ इस पार्टी में आए। विद्या बालन भी पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ यहां पहुंचीं। एक्ट्रेस ने अपनी लिटल फैन के साथ फोटो भी क्लिक कराई। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इस पार्टी में शामिल हुए। वहीं नव्या नवेली नंदा, कोंकणा सेन शर्मा, रिया चक्रवर्ती भी पार्टी जाते नजर आए।
फोटोज देखें..

मलाइका अरोड़ा इन दिनों 'झलक दिखला जा' में बतौर जज नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ में बतौर जज नजर आ रही हैं।

करण जौहर और अनन्या पांडे ने साथ में पोज दिया।

करण जौहर और अनन्या पांडे ने साथ में पोज दिया।

कार्तिक आर्यन जल्द ही 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं।

कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आने वाले हैं।

रिया चक्रवर्ती भी नजर आईं।

रिया चक्रवर्ती भी नजर आईं।

शरवरी वाघ भी पार्टी में शामिल हुईं।

शरवरी वाघ भी पार्टी में शामिल हुईं।

क्रिकेटर युवराज सिंह और मनीष पॉल साथ में नजर आए।

क्रिकेटर युवराज सिंह और मनीष पॉल साथ में नजर आए।

अगस्त्य नंदा जल्द ही 'एक्कीस' में नजर आएंगे।

अगस्त्य नंदा जल्द ही ‘एक्कीस’ में नजर आएंगे।

कोंकणा सेन शर्मा हाल ही में 'किलर सूप' में नजर आई थीं।

कोंकणा सेन शर्मा हाल ही में ‘किलर सूप’ में नजर आई थीं।

संजय कपूर वाइफ महीप कपूर के साथ।

संजय कपूर वाइफ महीप कपूर के साथ।

चंकी पांडे वाइफ के साथ नजर आए।

चंकी पांडे वाइफ के साथ नजर आए।

नेहा धूपिया जल्द ही टॉक शो में दिखेंगी
नेहा इस समय अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के आने वाले सीजन की तैयारी में व्यस्त हैं। इस सीजन में नेहा बी-टाउन सेलेब्स से कुछ दिलचस्प सवाल-जवाब करती नजर आएंगी। हालांकि पिछले कुछ समय से नेहा ये शो नहीं कर पा रही थीं। लेकिन अब फाइनली तीन साल के बाद वे फिर से अपना पॉपुलर टॉक शो लेकर आ रही हैं। खबरों की मानें तो इस साल ये शो जियो पर दिखाया जाएगा। इस शो में अनन्या पांडे, कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ समेत अन्य सेलेब्स शामिल होते नजर आएंगे।

कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आने वाले हैं
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को रिलीज होगी। ये फिल्म पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है। इस स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। इसके अलावा कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ और ‘आशिकी 3’ में भी नजर आएंगे।

#Neha #Dhupia #threw #house #party #kartik #aryan #karan #johar #ananya #pandey #vidya #balan #नह #धपय #न #रख #हउस #परट #करतक #आरयन #मलइक #अरड़ #अननय #पड #समत #अनय #सलबस #नजर #आए #इनसइड #फटज #हई #आउट