Gives restful sleep, keeps stress free, improves focus, controls overthinking | भागदौड़ की जिंदगी में मेडिटेशन: चैन की नींद दे, तनाव मुक्त रखे,फोकस बनाए,ओवर थिंकिंग कंट्रोल करे; जानिए ध्यान का सही तरीका

  • Hindi News
  • Women
  • Gives Restful Sleep, Keeps Stress Free, Improves Focus, Controls Overthinking

नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: मरजिया जाफर

  • कॉपी लिंक

भागदौड़ भरी जिंदगी में एंग्जाइटी, डिप्रेशन, थकान और घबराहट होना नॉर्मल है। ये सभी दिक्कत न सिर्फ दिमागी तौर पर परेशान करती है बल्कि इसका असर शारीरिक पर भी पड़ता है।

वर्किंग वुमन हो या हाउसवाइफ ज्यादातर महिलाएं तनाव की शिकार हैं। मेडिटेशन रोजमर्रा की समस्या से बाहर निकलने का बेहतरीन रास्ता है। घर में ही बहुत आराम से मेडिटेशन किया जा सकता है।

बस जरूरत है एकांत में थोड़ा सा समय निकालने की। आइए योग ट्रेनर बीना गुप्ता से जानते हैं क्या है मेडिटेशन करने का सबसे सही तरीका।

मेडिटेशन को समझना

मेडिटेशन कोई नई प्रक्रिया नहीं यह हजारों सालों से चला आ रहा है। मेडिटेशन का मकसद जीवन की पवित्र और रहस्यमय शक्तियों की समझ को गहरा करने में मदद करना है। ध्यान मन-शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। ध्यान आपको गहराई से आराम करने और आपके दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है।

दवाओं से बेहतर है मेडिटेशन

घर, बच्चे, ऑफिस, रिश्तेदार, समाज सभी चीजों के बीच बैलेंस बनाने के लिए सबसे जरूरी है दिमागी तौर से मजबूत होना। मानसिक स्वस्थ बेहतर और बैलेंस रहने के लिए मेडिटेशन सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। दिन के सिर्फ 15 से 30 मिनट मेडिटेशन करने से दिमाग को शांत और परेशानियों से दूर रहती हैं।

पहले समझिए क्या है ध्यान या मेडिटेशन

मेडिटेशन ध्यान की एक मुद्रा है जो हमें मानसिक रूप से शांत और एकाग्र रखने में मदद करती है। मेडिटेशन नेगेटिविटी से दूर रखने के साथ शरीर को एनर्जेटिक बनाता है। साथ ही आत्म शक्ति को भी बनाए रखता है।

शांत जगह का चयन करें

किसी शांत पर कुर्सी या गद्दे पर आराम से बैठ जाएं। मेडिटेशन की मुद्रा में बैठने से पहले शरीर को थोड़ा स्ट्रेच करें।

सुखासन की मुद्रा में बैठें

मेडिटेशन करते वक्त पालथी मारकर सुखासन की मुद्रा में पीठ एकदम सीधी करके बैठें। साथ ही अपनी गर्दन और कंधे को भी सीधा रखें। उसके बाद अपनी आंखें बंद करें।

श्वसन क्रिया

आंखें बंद करके गहरी सांस लें। गहरी सांस अंदर लेते हुए अपने लंग्स को रिलैक्स करें, और फिर धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ें। ऐसा कम से कम 10 से 15 बार करना है।

फोकस बनाए रखें

मेडिटेशन के दौरान निगेटिव सोच आ रही है तो खुद को फोकस रखने की कोशिश करें। फालतू की बातों को खुद पर हावी न होने दें। धीरे-धीरे खुद-ब-खुद फोकस करना आ जाएगा।

दोनों आंखों के बीच में ध्यान केंद्रित करें

एकदम रिलैक्स रहें। जितना हो सके उतना पॉजिटिव ख्याल ही मन में लाएं। सिर्फ अपने शरीर के बारे में सोचें कि उसे किस चीज की जरूरत है। मन ही मन किसी मंत्र का उच्चारण भी कर सकती हैं। कुछ देर यूं ही शांत बैठें।

हथेलियों को रब करे और आंखें खोलें

मेडिटेशन करने के बाद, आंखें न खोलें। फोकस प्वाइंट से ध्यान हटाएं और गहरी सांस लें। हथेलियों को तेजी से रगड़ें और उस गर्मी को आंखों से स्पर्श करें। हथेलियों से ढके हुए ही धीरे-धीरे आंखें खोलें। आपके ध्यान की प्रक्रिया पूरी हुई। अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार आप ध्यान की अवधि बढ़ा भी सकती हैं।

मेडिटेशन को रूटीन का हिस्सा बनाएं

रिसर्च से पता चलता है कि ध्यान उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि ध्यान करने से तनाव कम होता जाता है। तनाव शरीर पर बुरा असर नहीं डालता है। मेडिटेशन वेगस तंत्रिका को उत्तेजित कर सकता है, जो एनर्जेटिक महसूस करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, जैसे प्राण का स्तर बढ़ता है, वैसे ही बेचैनी कम होने लगती है।

6 तरीके के होते हैं मेडिटेशन

स्पिरिचुअल मेडिटेशन

स्पिरिचुअल मेडिटेशन स्पिरिचुअल ग्रोथ के लिए बेहतरीन तरीका है। मेडिटेशन के लिए किसी आरामदायक जगह पर खुद को रिलैक्स करके बैठ जाएं। मेडिटेशन का यह तरीका आपको चिंता और तनाव से राहत देकर शांति का आभास करने में मदद कर सकता है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन

विचारों पर काबू पाने के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन सबसे बेहतर तरीका है। इसे सीखने के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत नहीं होती। माइंडफुलनेस मेडिटेशन के जागरूक और फोकस बढ़ाने के लिए असरदार है। इसमें खुद को शांत करके फ्लो के साथ जाना होता है।

मंत्रा मेडिटेशन

मंत्रा मेडिटेशन सबसे आसान है। इसमें मंत्र को दोहराते हुए ध्यान करना होता है। इसका प्रयास किसी शांत जगह बैठकर तेजी से मंत्रों के उच्चारण करके किया जा सकता है। यह गहन शांति का आभास कराने के साथ इंद्रियों को काबू में रखने में फायदेमंद है।

मूवमेंट मेडिटेशन

मूवमेंट मेडिटेशन न सुकून और शांति देता है। इस मेडिटेशन में हल्के-फुल्के मूवमेंट जैसे कि वॉक करना, गार्डनिंग करना शामिल है। जिन लोगों को बैठने या काम में ध्यान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह मेडिटेशन का असरदार है।

विजुअलाइजेशन मेडिटेशन

विजुअलाइजेशन मेडिटेशन एक बेहतर तरीका है। इसमें उन चीजों को विजुअलाइज करना होता है, जिसके बारे में सोचने पर खुशी होती है। मेडिटेशन के इस तरीके से रिलैक्स होने में मदद मिल सकती है।

#restful #sleep #stress #free #improves #focus #controls #overthinking #भगदड #क #जदग #म #मडटशन #चन #क #नद #द #तनव #मकत #रखफकस #बनएओवर #थकग #कटरल #कर #जनए #धयन #क #सह #तरक