Ambani daughters-in-law are no less than Bollywood actresses. | बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं अंबानी बहुएं: नीता अंबानी की आउफिट पर सबकी निगाहें टिकीं, राधिका मर्चेंट ने पहना ऑफ शोल्डर गाउन, बड़ी बहु श्लोका का ग्लैमरस लुक

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनिया भर से लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के दो दिन पूरे हो चुके हैं। इसी बीच अंबानी परिवार की बहुओं के फैशन सेंस ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है। नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, बड़ी बहु श्लोका मेहता और होने वाली छोटी बहु राधिका की खूबसूरती और आउटफिट पर फंक्शन में सभी की निगाहें टिकीं रही। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आइए देखते हैं अंबानी परिवार की बहुओं का लुक

नीता अंबानी का पर्ल लुक वाला आउटफिट।

नीता अंबानी का पर्ल लुक वाला आउटफिट।

नीता अंबानी का पर्ल लुक

नीता अंबानी के आउटफिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। नीता अंबानी ने खूबसूरत पर्ल की कढ़ाई वाला डिजाइन ब्लाउज पहना है। उनकी साड़ी के बॉर्डर पर भी पर्ल की कढ़ाई की गई है।

अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने पर्ल का लॉन्ग नेकलेस गले में डाला है। वहीं पर्ल का ब्रेसलेट उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। ये आउटफिट फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।

कॉकटेल पार्टी में पर्पल आउटफिट में दिखीं नीता अंबानी।

कॉकटेल पार्टी में पर्पल आउटफिट में दिखीं नीता अंबानी।

कॉकटेल पार्टी के लिए नीता अंबानी ने पर्पल कलर का लॉन्ग गाउन कैरी किया था। हाई बन और मिनिमल ज्वेलरी के साथ नीता अंबानी ने अपने पार्टी लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

नीता अंबानी का जंगल थीम वाला लुक।

नीता अंबानी का जंगल थीम वाला लुक।

जंगल थीम के लिए नीता अंबानी ने ग्रीन शर्ट और शिमरी पैंट चुना। इस थीम के मुताबिक सभी लोग जंगल प्रिंट या कलरफुल आउटफिट में नजर आएंगे।

मुकेश अंबानी के साथ होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट।

मुकेश अंबानी के साथ होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट।

छोटी बहु राधिका मर्चेंट का डे लुक

प्री-वेडिंग में आप कुछ हटके और कुछ नया पहनना चाहती हैं तो आप राधिका मर्चेंट की तरह लाइट स्मॉल पर्ल का आउटफिट पहन सकते हैं। राधिका का ये लाइट पेस्टल आउटफिट उनके डे फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

उन्होंने सिल्वर कलर की लाइट ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट किया, जिसने उनके ओवरऑल लुक को और भी परफेक्ट बनाया। राधिका की ये आउटफिट भी फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।

राधिका मर्चेंट का कॉकटेल पार्टी वाला लुक।

राधिका मर्चेंट का कॉकटेल पार्टी वाला लुक।

कॉकटेल नाइट के लिए राधिका मर्चेंट बैंड वर्साचे की गुलाबी रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। गोल्डन रोज गाउन में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। राधिका के गाउन की तस्वीरें खूब वायरल हुई।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ये वही गाउन है, जिसे अमेरिकी एक्ट्रेस ब्लैक लाइवली ने अपने 2022 मेट गाला लुक के लिए पहना था।

राधिका मर्चेंट का जंगल थीम वाला लुक।

राधिका मर्चेंट का जंगल थीम वाला लुक।

राधिका ने जंगल थीम के लिए ब्लू और ब्लैक प्रिंटेड आउटफिट चुना। राधिका ने मैचिंग हैट पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया।

अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका मेहता का ग्लैमरस लुक।

अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका मेहता का ग्लैमरस लुक।

बड़ी बहु श्लोका का ग्लैमरस लुक

फैमिली फंक्शन में अगर आप कुछ ग्लैमरस पहनना चाहती हैं तो आप श्लोका मेहता के आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। श्लोका के इस आउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फ्लोरल ब्लाउज के साथ ही शिमरी डिजाइनर लहंगा एक दम नया कलेक्शन है। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप स्टाइलिश चोकर भी कैरी कर सकती हैं।

ईशा अंबानी पेस्टल ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दीं।

ईशा अंबानी पेस्टल ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दीं।

ईशा अंबानी का लुक

आप फंक्शन में ग्लैमरस दिखने के लिए ईशा अंबानी का ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। ईशा ऑफ शोल्डर पेल्टल कलर की गाउन में नजर आईं। गाउन पर पर्ल और जरी का वर्क किया गया है। इस तरह की गाउन के साथ आप एक नेट का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं जो आपके लुक को और भी क्लासी बनाएगा। इसके साथ ही और हैवी नेकलेस पहनकर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।

ब्लैक शिमरी गाउन पहने नजर आईं ईशा अंबानी।

ब्लैक शिमरी गाउन पहने नजर आईं ईशा अंबानी।

सेकंड डे पर ईशा ब्लैक शिमरी गाउन पहने नजर आईं। उनके गाउन पर सिल्वर स्टोन का वर्क था। अपना लुक कंप्लीट करने के लिए ईशा ने सिल्वर ज्वेलरी पहनीं।

ये भी पढ़ें

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, DAY-2:मुकेश अंबानी ने जुकरबर्ग को जंगल टूर कराया; महाराष्ट्र CM शिंदे जामनगर पहुंचे; गौतम अडाणी भी शरीक हुए

#Ambani #daughtersinlaw #Bollywood #actresses #बलवड #एकटरसस #स #कम #नह #अबन #बहए #नत #अबन #क #आउफट #पर #सबक #नगह #टक #रधक #मरचट #न #पहन #ऑफ #शलडर #गउन #बड #बह #शलक #क #गलमरस #लक