नई दिल्ली1 घंटे पहलेलेखक: संजय सिन्हा
- कॉपी लिंक
चित्रा फेसबुक पर रेगुलर अपनी फोटो अपलोड करती। बर्थ डे, एनिवर्सरी, छुटि्टयों की फोटो ही नहीं, बल्कि हर दिन की सेल्फी, ऑफिस में काम करने की फोटो पोस्ट करती रहती। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी फोटो एडल्ट वेबसाइट पर डाल दी गई है।
चित्रा ने एफआईआर करवाई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। केरल के कोच्चि में हुई इस घटना को महीनों बीत चुके हैं और चित्रा जब-तब चेक करती हैं कि एडल्ट साइट से उसकी फोटो हटी या नहीं। लेकिन उनकी तस्वीरें आज भी वहीं के वहीं टंगी हैं।
चित्रा की ही तरह, अनु (बदला हुआ नाम) का भी केस है। अनु 3 सालों तक एक लड़के के साथ रिलेशन में रहीं। लड़के ने प्राइवेट वीडियो कॉल के समय स्क्रीनशॉट ले लिया।
जब दोनों का ब्रेकअप हो गया तो लड़के ने सोशल मीडिया पर वो फोटो डाल दी। फोटो के साथ लड़की का कॉन्टैक्ट नंबर, एड्रेस भी जोड़ दिया।
अनु को हर दिन अजनबी नंबरों से फोन आने लगे। लोग गंदे कमेंट्स करते, ऊंटपटांग बातें करते।
महिलाओं के खिलाफ अपराध के ये नए रूप हैं हालांकि इनका उद्देश्य भी महिलाओं के मान-सम्मान, उनकी प्रतिष्ठा को कुचलना ही है।
साइबर स्टॉकिंग, बुलिइंग, साइबर हैरासमेंट, मॉर्फिंग, रिवेंज पोर्नोग्राफी महिलाओं के खिलाफ अपराधों की एक नई परिभाषा है।
साइबर अपराध में 90% महिलाएं होती टारगेट
इंटरनेट की दुनिया में किसी व्यक्ति के खिलाफ अपराध की जितनी घटनाएं होती हैं उनमें 90% पीड़ित महिलाएं होती हैं।
‘वॉयलेंस ऑनलाइन इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर सेकेंड एक महिला साइबर क्राइम की शिकार होती है। कहने को सोशल मीडिया है लेकिन महिलाओं के लिए ‘अनसोशल’ हो गया है जहां उनके मान-सम्मान, प्राइवेसी और सुरक्षा को ताक पर रख दिया जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्र की 50% महिलाएं ऑनलाइन एब्यूज झेलने को मजबूर होती हैं।
एक्स हसबैंड, एक्स बॉयफ्रेंड गंदे मैसेज भेजते
एडवोकेट और रिसर्चर देबव्रती हलदर भारत की पहली राइटर हैं जिन्होंने महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम पर लिखा। ‘साइबर क्राइम एंड विक्टिमाइजेशन ऑफ वुमन’ पुस्तक की लेखिका हलदर कहती हैं कि
85% मामलों में सोशल मीडिया पर महिलाओं को गाली-गलौच, भद्दे और गंदे मैसेज भेजे जाते हैं।
17% मामलों में महिलाओं से दोस्ती करने के लिए लगातार ई-मेल आते हैं।
50% मामलों में एक्स पार्टनर या हसबैंड धमकियों भरे ई-मेल और मैसेज भेजते हैं।वे उनके सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल पर सेक्शुअल रिमार्क भेजते हैं।
आधे से अधिक महिलाओं को उनके लाइफस्टाइल चॉइस को लेकर टारगेट किया जाता है। वो क्या पहनती हैं, कैसा मेकअप करती हैं इस पर कमेंट किया जाता है।
उनकी सेक्शुअलिटी और महिलाओं के विचार, आइडियोलॉजी को लेकर टारगेट किया जाता है।
सोशल मीडिया पर महिलाओें को ही क्यों टारगेट किया जाता है?
पंजाब यूनिवर्सिटी में जेंडर स्टडीज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमीर सुलताना के अनुसार, पितृसत्ता सोशल मीडिया में भी उसी तरह मौजूद है जिस तरह हमारे सामाजिक परिवेश में जमी हुई है।
सोशल मीडिया पर जोक्स, मीम्स और निगेटिव कैरेक्टर्स की भरमार रहती है। कई लोग कहते हैं कि ये महज ‘फन’ यानी मस्ती के लिए होता है।
हम सभी इसे पहचान नहीं पाते और वाट्सएप पर फॉरवर्ड करते रहते हैं। लेकिन हकीकत यही है कि सोशल मीडिया में भी पिृत्तसत्ता का भूत घर और समाज की तरह ही घूमता देखा जा सकता है।
महिलाओं को दिमाग कम होता है, वो नाते-रिश्तों को तरजीह नहीं देती, मर्दों की तरह वो काम नहीं कर सकतीं, अधिक घंटे ऑफिस में नहीं रह सकतीं, उन्हें तो चूल्हा-चौका ही संभालना चाहिए जैसी जली-कटी बातें सोशल मीडिया पर घूमती हैं।
यही मर्दाना सोच है जो सोशल मीडिया पर चीख-चिल्ला कर बार-बार जताया जाता है। महिलाएं आसानी से टारगेट हो जाती हैं। वो विरोध भी नहीं कर पातीं। घर से भी उन्हें सपोर्ट कम नाराजगी ज्यादा मिलती है।
खुद लड़कियां डर जाती हैं। परिवार क्या कहेगा, पति क्या कहेंगे, ससुराल वालों की नजर में क्या इज्जत रहेगी।
डॉ. सुलताना कहती हैं कि किसी महिला की फोटो अगर पोर्न साइट पर चली जाए तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है और सब उसे ही जिम्मेदार ठहराते हैं।
केरल में साइबर सुरक्षा फाउंडेशन के फाउंडर जियास जमाल कहते हैं कि सोशल मीडिया पर 16 से 24 वर्ष की उम्र की लड़कियां जो अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती हैं उन्हें साइबर क्रिमिनल्स कभी भी कहीं से भी उठाकर पोर्न साइट पर लगा देते हैं।
ये क्रिमिनल्स सेलिब्रेटीज के मामले में थोड़ा बचकर चलते हैं लेकिन आम महिला यूजर उनकी पहली टारगेट होती हैं। गैरकानूनी तरीके से निकाली गई फोटो को पोर्न साइट से हटाना असंभव और मुश्किल होता है।
भोली-भाली महिलाओं को जान-बूझकर फंसाया जाता है
गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. अंजनी सिंह तोमर बताती हैं कि महिलाएं अपने भोले स्वभाव और विनम्रता स्वभाव की वजह से क्रिमिनल्स की इजी टारगेट होती हैं। वो सामने वाले के झांसे में आ जाती हैं। जिन पर भरोसा करती हैं उस पर अटूट विश्वास कर लेती हैं। महिलाओं के इन गुणों का ही लोग फायदा उठाते हैं। खास बात यह है कि कई मामलों में जान पहचान का व्यक्ति ही दुश्मन निकलता है।
सोशल मीडिया पर 73% पुरुष, महिलाओं को कंट्रोल करने की कोशिश
साइबर क्राइम पर हुई एक रिसर्च में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर पुरुषों की भागीदारी अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्वीटर) पर 63% से अधिक पुरुष हैं जबकि इंस्टाग्राम पर 53% पुरुष हैं। फेसबुक पर भी 40 से 42% ही महिलाएं हैं। कोविड के समय तक तो सोशल मीडिया साइट पर महिलाओं की भागीदारी काफी कम थी।
डॉ. अंजनी बताती हैं कि सोशल मीडिया पर पुरुषों की संख्या अधिक होने का एक कारण यह हो सकता है कि वो महिलाओं को आसानी से टारगेट कर लेते हैं।
उनमें पितृसत्तात्मक माइंडसेट हावी रहती है। कई पुरुष यह कहते हुए सुने जाते हैं कि महिलाओं और लड़कियों को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए।
वो लड़कियों को डराते हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ भी हो सकता है।
जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उनमें से कई की यह मानसिकता होती है कि वे महिलाओं के बारे में भला-बुरा कहें, उनका मजाक उड़ाएं।
सर्वे में महिलाओं ने साइबर क्राइम से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह के कड़वे अनुभव हुए।
अनुभवों का भयानक चेहरा
सेक्शुअल फेवर: 15% ने कहा कि इंटरनेट पर लोगों ने उनसे सेक्शुअल फेवर की मांग की।
सेक्शुअल रिमार्क: 17% ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने सेक्शुअल रिमार्क झेले।
पोर्नोग्राफी: 8.5% को बिना उनकी सहमति पोर्नोग्राफी कंटेंट दिखाया गया।
सेक्शुअल बातें: 13% को सोशल मीडिया पर शारीरिक, शाब्दिक और टेक्स्ट के जरिए यौन शोषण की बातें कही गईं।
साइबर स्टॉकिंग: 15.% स्टॉकिंग की शिकार हुईं।
हैरासमेंट: 8% ने ऑनलाइन मैसेज पोस्ट करने पर हैरासमेंट का सामना किया।
रिवेंज पोर्नोग्राफी: 6% ने अपनी तस्वीरें, वीडियो एडल्ट साइट पर पाईं।
डॉक्सिंग: 9% Doxxing की शिकार हुईं। यानी सोशल मीडिया पर बिना उनकी जानकारी के उनके नाम, पता, पेरेंट्स, फोन नंबर सब डाल दिए गए।
मॉर्फिंग: 8% की सोशल मीडिया से फोटो उठाकर एडिट की गई और इमेज खराब करने के लिए दूसरी जगह लगाई गई।
भावनात्मक सपोर्ट पाने में धोखा खाती हैं
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी जोधपुर के सोशल मीडिया के अध्ययनकर्ताओं का हिस्सा रही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शीतल अरोड़ा कहती हैं कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के टारगेट होने के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी जिम्मेवार होते हैं।
कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 200 लड़कियों पर किए गए अध्ययन में पता चला कि तनाव, अकेलापन और भावनात्मक सपोर्ट नहीं मिलने के कारण लड़कियां सोशल मीडिया पर धोखेबाजी की शिकार हुईं।
डॉ. शीतल बताती हैं कि लड़कों की तरह लड़कियां भी सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स बनाती हैं। लेकिन जब वो तनाव से गुजरती हैं तो आसानी से साइबर क्रिमिनल्स के हत्थे चढ़ जाती हैं।
अकेलापन एक बड़ा फैक्टर है। अकेले होने पर लड़कियां सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना चाहती हैं। लेकिन सामने वाले को पहचान नहीं पातीं। इस स्टडी में पता चला कि फायदा उठाने वाले 5% पीड़िता के दोस्त ही थे।
डॉ. अरोड़ा कहती हैं कि महिलाएं वर्चुअल स्पेस में अपने दोस्तों से इमोशनल सपोर्ट चाहती हैं।
एक बार भरोसा जीतने के बाद वर्चुअल फ्रेंड उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। 50% से अधिक सोशल मीडिया पर महिला पीड़ितों की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है जबकि 4% पीड़िताएं 14 से 16 वर्ष की हैं।
ग्रैफिक्स-सत्यम परिडा
#Women #targeted #social #media #सशल #मडय #पर #महलए #टरगट #हर #सकड #एक #महल #शकर #एकस #हसबड #बयफरड #दसत #बदनम #क #लए #एडलट #सइट #पर #फट #अपलड #करत